फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी पर बैठे पढ़ रहे थे अखबार, हत्यारों ने सीधे सिर में मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी मोहम्मद सलीम की दिनदहाड़े हत्या से नगर में हड़कंप मच गया। बाजार कल्लूगंज में सुबह साढ़े छह बजे शूटर ने सिर में गोली मारकर कारोबारी की हत्या कर दी। हत्या से कारोबारियों में रोष फैल गया और तत्काल हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


मुहल्ला सब्नीग्रान निवासी मोहम्मद सलीम (52) रोजाना की तरह सुबह बाजार कल्लूगंज स्थित दुकान व आवास के बाहर कुर्सी पर बैठे अखबार पढ़ रहे थे। सुबह साढ़े छह बजे शूटर ने काफी नजदीक से उनके सिर पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक शूटर फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर सीओ संजय राय, थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक सलीम बर्फ, पतंग और जनरेटर सहित कई कारोबार से जुड़े थे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय नागरिकों ने कारोबारी की हत्या पर रोष व्यक्त किया। चेयरमैन मौअज्जम खां, तसनीम सिद्दीकी, मो. अकबर, फुरकान खां, रफीक अंसारी, साजिद, मो. वसीम आदि ने सीओ एवं इंस्पेक्टर से मिलकर तत्काल घटना के खुलासे की मांग की।

पुलिस ने मृतक के भाई शमशेर अली उर्फ शेरू, अब्दुल मलिक उर्फ राजन से पूछताछ कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा गया है।

खुलासे के लिए टीम गठित : सीओ

सीओ संजय राय ने बताया कि कारोबारी की हत्या के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

घटनास्थल पर नहीं था सीसी कैमरा

बाजार कल्लूगंज में जिस स्थान पर कारोबारी मो.सलीम की हत्या हुई, वह व्यस्त बाजार है। इसके बावजूद एक भी सीसी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरे से हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

सिर को बना रहे निशाना

सिर में गोली मारकर हत्या करने की नजीबाबाद में गत पांच वर्षों में कई घटनाएं घट चुकी हैं। अजमल खां रोड पर प्रॉपर्टी डीलर डॉ.मनीष अग्रवाल, मोटाआम क्षेत्र में डॉ.शमशाद खां, मुहल्ला सेवाराम में पारस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आफताब अहमद को गोली मारकर मौत के घाट उतारा जा चुका है। कारोबारी सलीम के भी सिर में गोली मारी गई।

तत्काल खुलासा करें : विधायक

विधायक हाजी तसलीम ने कारोबारी मोहम्मद सलीम की नृशंस हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। विधायक ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कारोबारी की हत्या का खुलासा कराने तथा बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें