फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को ढूंढ़ने निकली बीवी, पति के दोस्त ने लूटी आबरू

Thu, 16 Jan 2014 12:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो गई। नाराज पति घर से बाहर कहीं चला गया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो पत्नी उसे ढूंढ़ने निकली।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर उसे पति का दोस्त मिला। उसने महिला से उसके पति के पास ले जाने की बात कही और रेलवे यार्ड में ले जाकर उसकी अस्मत लूट ली।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना मुंबई के तिलक नगर की है।

पति को ढूंढ़ने में मदद का दिया था भरोसा
टीओआई के अनुसार, मानखुर्द की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने मंगलवार को पति के दोस्त वीर सेल्वन (25) और मणि कंदन (20) के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

युवती ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को उसकी पति से कहा-सुनी हो गई थी। पति जब काफी देर बाद घर नहीं लौटा तो वह उसे ढूंढ़ने के लिए दादर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां उसे सेल्वन मिला, उसने उसके पति को खोजने में मदद की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादर से वे दोनों तिलक नगर स्टेशन पहुंचे। वहां सेल्वन का दोस्त पहले से ही उनका इंतजार कर रहा था। सेल्वन और उसके दोस्त ने युवती से कहा कि उन्हें पता है कि उसका पति कहां हो सकता है।

दो घंटे तक रेप
उसके बाद रात नौ बजे सेल्वन के दोस्त ने दोनों को रेलवे यार्ड के पास छोड़ दिया। वहां सेल्वन ने दो घंटे तक युवती से रेप किया फिर उसे उसके घर छोड़ दिया।

पुलिस ने वीर सेल्वन (25) और मणि कंदन (20) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को 18 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें