फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में बहा दिया छह माह का भ्रूण, अनब्याही मां गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2015 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक 25 साल की अनबियाही औरत, जो 6 महीने से गर्भवती थी, उसने फैसला किया कि वो गोलियां खाकर बच्चे को गिरा देगी, और उसने टॉयलेट में 6 महीने के भ्रूण को फ्लश कर दिया।
विज्ञापन


मुंबई का बोरीवली इलाका। इस इलाके में उस मासूम का कत्ल कर डाला गया जिसने अभी दुनिया देखी भी नहीं थी। नंदा गौर नाम की महिला पर आरोप है कि उसने अपने 6 महीने के भूण को टॉयलेट में फ्लश कर डाला। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले का पता तब चला जब आरोपी के घरवालों ने हाउसिंग सोसायटी के सेक्रेटरी से टॉयलेट पाइप जाम होने की शिकायत की। सोसायटी के अन्य लोग भी जब पाइप जाम की शिकायत लेकर सेक्रेटरी के पास पहुंचे तो उसने प्लंबर को बुलाकर पाइप की जांच कराई।
विज्ञापन


प्लंबर ने पाइप खोला ही था कि मानव भ्रूण का हाथ दिखाई दिया। प्लंबर ने पाइप में फंसे भ्रूण को बाहर निकाला तो सब दंग रह गए।

सोर्स-मिड-डे.कॉम
विज्ञापन

पाइप जाम होने के बाद सामने आई मामले की हकीकत

मामले की पुलिस की जांच में पता चला कि भ्रूण नंदा गौर नाम की अनबियाही महिला का था। पुलिस की मानें तो इस महिला ने बच्चे को गिराने के लिए अबॉर्शन पिल्स खा ली थीं।

दवा के असर से नंदा अपने मंसूबे में कामयाब रही। उसने अपने 6 महीन के भ्रूण को ये सोचकर टॉयलेट में फ्लश कर दिया कि किसी पता नहीं चलेगा। लेकिन बदकिस्मती से भ्रूण ने पाइप जाम कर दिया और सच दुनिया के सामने आ गया।

पुलिस पूछताछ में नंदा में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। नंदा पेशे से ऑर्टिफीशियल ज्वैलरी की कारोबारी है और बोरवली की समृद्धि बिल्डिंग में अपनी मां, दो बहनों और एक भाई के साथ रहती है। नंदा पर बच्चे को जन्म न लेने देने और भ्रूण हत्या के जुर्म में धारा 315 के तहत मुकदमा चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें