दो टॉपलेस महिला कार्यकर्ताओं ने पेरिस के पास चल रही एक मुस्लिम कॉन्फ्रेंस में घुसकर उसमें व्यवधान डालने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इन दो महिलाओं का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मंच पर जब दो इमाम सभा को संबोधित कर रहे थे तभी ये महिलाएं कूदकर स्टेज पर आ गईं। दोनों इमाम फौरन स्टेज छोड़कर चले गए। ये दोनों महिलाएं जोर-जोर से नारेबाजी करने लगीं। तब सुरक्षाकर्मियों और आयोजनकर्ताओं ने उन्हें मंच से बाहर कर दिया।