फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रॉय' की रिलीज से पहले मुश्किल में रामपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्म रॉय के प्रमोशन में दिन-रात एक करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के नई मुसीबत में फंस गए हैं। रामपाल को मुंबई पुलिस ने तलब किया है।
विज्ञापन


दरअसल, अर्जुन रामपाल ने पिछले महीने पुलिस की अनुमति लिए बिना अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गावली से मुलाकात की थी।

जेल में बंद डॉन को रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के जेजे हॉस्पिटल लाया गया था जहां, अभिनेता ने उससे मुलाकात की। अभिनेता की डॉन से मुलाकात की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी और अब सम्मन जारी किया है।
 
विज्ञापन

तो मुलाकात के पीछे ये है वजह?

सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता अर्जुन रामपाल की जेजे अस्पताल में डॉन से मुलाकात के पीछे वजह उनकी आने वाली फिल्म है। बताया जा रहा है कि रामपाल, गावली के जीवन पर बन रही फिल्म में उसका किरदार करने वाले हैं।

इसी सिलसिले में रिसर्च के दौरान उन्होंने गावली से मुलाकात की। हालांकि अभिनेता का ये काम उनके लिए मुसीबत बन गया। क्योंकि उन्होंने डॉन से मिलने से पहले संबंधित अथॉरिटी से अनुमति नहीं ली थी।

बता दें कि गावली को कोर्पोरेटर कमलाकर जमसंदेकर की हत्या के आरोप में जेल हुई थी। अर्जुन रामपाल अपनी अगली फिल्म 'डैडी' में डॉन का किरदार करने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें