बेटी की इश्क की बात जब मां-बाप को पता चली तो उन्होंने उसके प्रेमी से निकाह की बात की। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
लड़की के प्रेमी ने अपने भाई और दो दोस्तों के साथ मिलकर सोमवार को अपनी प्रेमिका को अगवा कर लिया। वे उसे दारूखाने में एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसके प्रेमी ने लड़की से रेप किया।
मां का आशिक बेटियों से करता था रेप
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनके दोस्तों की तलाश की जा रही है।
'जब होश आया तो मैं निर्वस्त्र थी'
यह घटना मुंबई के सेवरी इलाके की है। पुलिस का कहना है कि रेप के दौरान विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे कीटनाशक पिलाने की कोशिश की थी।
बीवी का दो प्रेमियों से चल रहा था चक्कर, पति मारा गया!
पुलिस ने बताया कि तबरेज शेख (21) और उसके भाई नासिर शेख (21) ने सोमवार सुबह अपने दो दोस्तों के साथ 17 वर्षीय लड़की को उसके घर के बाहर से अगवा कर लिया। फिर उसे सेवरी के दारूखाना इलाके में ले गए।
शिकायत के अनुसार, लड़की ने बताया कि तबरेज ने उससे रेप किया। वारदात के बाद लड़की जैसे तैसे घर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दी। फिर उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। तबरेज और पीड़िता पहले रिलेशनशिप में थे। पीड़िता के मां-बाप ने तबरेज से अपनी बेटी की निकाह का बात की थी लेकिन उसने जवाब नहीं दिया था।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता लगातार अपना बयान बदल रही है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।