यूरोप के पैसली शरीफ में एक मां की ओर से अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे वाशिंग मशीन में बंद होने की तस्वीरें फेसबुक पर डालने पर हंगामा खड़ा हो गया है।
फेसबुक पर ये तस्वीर सामने आने से सोशल मीडिया के जरिए लोग महिला को बच्चे के साथ क्रूरता करने के लिए माफी मांगने की मांग करने लगे। यहां तक की कुछ लोग उस घर आकर उसे धमकी भी दे रहे हैं।
मिरर के अनुसार, मामले की खबर पुलिस को लगी तो पुलिस ने बच्चे के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं महिला ने किसी प्रकार की माफी मांगने से मना कर दिया है। उसने पुलिस को बताया उसका बेटा खुद ही मशीन के ऊपर चढ़ गया और फिर मशीन का ढक्कन बंद कर लिया था।