फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद धनंजय और जागृति को जेल भेजा

Mon, 11 Nov 2013 09:29 PM IST
अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरानी की हत्या के मामले में अदालत ने बसपा सांसद धनंजय सिंह व पत्नी डॉ. जागृति को चार दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट में पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। रोहिणी स्थित फोरेंसिक लैब से डीबीआर पर रिपोर्ट आने के बाद दोनों को फिर से रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, धनंजय सिंह के जमानत आवेदन पर कोर्ट ने पुलिस से 15 नवंबर को जवाब मांगा है।

धनंजय व जागृति की रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गोमती मिनोचा के समक्ष पेश किया गया।

कोर्ट में अतिरिक्त सरकारी वकील मुकुल कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ जांच चल रही है। अदालत ने बचाव पक्ष के आवेदन पर पुलिस को हार्ड डिस्क, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, डीबीआर, मोबाइल फोन का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें