फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों की हत्या कर फेसबुक पर डाला स्टेटस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए सो रहे बेटों का कत्ल कर दिया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। यही नहीं, आरोपी महिला ने यह कांड करने से पहले फेसबुक पर अपने रिश्तेदारों के लिए एक स्टेटस भी अपडेट किया।
विज्ञापन


घटना यूनाइटेड स्टेट्स के ओकलाहोमा की है। 48 वर्षीय रेबेका स्मिथ ने सोते समय अपने दो बेटों लेवी (25) और गैरेट ब्राउन (24) की हत्या कर दी। उसने खुद को मारने से पहले सुसाइड नोट लिखकर पूरा हाल बयां किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला मानसिक परेशानियों से जूझ रही थी और काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। उसे दिमागी बीमारी थी।
विज्ञापन

फेसबुक पर लिखा ये मैसेज

मेट्रो के अनुसार, क्रिसमस की शाम स्मिथ ने फेसबुक पर लिखा- "मैं आप सभी बेहतरीन पारिवारिक सदस्यों को यह बताना चाहती हूं कि आप लोगों ने बहुत अच्छे से मेरा ख्याल रखा है। पिछले महीने से मैं बेहद परेशान हूं और आप सबने मेरा खूब ख्याल रखा है। भगवान आपको इसका फल जरूर देगा, मुझे यह पता है।"

बेटों की हत्या के बारे में बात करते हुए लेरॉय ब्राउन ने कहा कि वे दोनों बहुत ही अच्छे लड़के थे। 25 वर्षीय लेवी सेना में था और ड्यूटी पूरी होने के बाद ओकलाहोमा लौटा था।

जबकि गैरेट दो बच्चों का पिता था। एक साथ तीन लाशें देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें