फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबाओं ने ड्रग्स देकर नाबालिग से किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में लगातार बाबाओं की शर्मनाक हरकतों का भंडाफोड़ हो रहा है। संत रामपाल और किसिंग बाबा की करतूतें सामने आने के बाद अब एमपी में भी दो बाबाओं की हैवानियत का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


एमपी के खारगोन जिले में दो बाबाओं ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया। राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले इन बाबाओं ने सोमवार सुबह इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोप है कि दोनों बाबाओं ने लड़की को पहले कुछ नशीला पदार्थ खिलाया और फिर खेतों में उसके साथ गैंगरेप किया।

घर में मेहमान बने थे बाबा

टीओआई के अनुसार, पीड़ित लड़की के परिवार वाले दोनों बाबाओं को कुछ महीनों से जानते थे और उन्हें घर में रखे हुए थे। पीड़िता की मां ने बताया कि रात में 3 बजे के आसपास दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी को ड्रग्स दिए और फिर खेतों में उठा ले गए।

एसपी खारगोन अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और अपहरण का मामला दर्ज करा लिया गया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी सुशील कुमार उर्फ कालू नाथ (50) और हरियाणा के जय कुमार जाट उर्फ जैकी के रूप में हुई है।

छानबीन में जुटी पुलिस ने सुशील को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जैकी अभी भी फरार है।

इंदौर: फिर कलंकित हुआ बाप-बेटी का रिश्ता

इंदौर में ही रेप की एक और शर्मनाक वारदात सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति मे बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पुलिस मे 28 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला इंदौर के राजेंद्र नगर का है। जहां राकेश भील नाम के व्यक्ति मे अपनी 11 साल की बेटी का यौन उत्पीड़न किया। बच्ची मे अपनी मां को बताया कि पिता ने कमरे में बुलाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने दो अन्य बेटियों के कमरे से बाहर कर दिया था और सबसे बड़ी बेटी को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूपी: शिक्षिका से गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

यूपी में एक निजी स्कूल के संचालक ने पांच साथियों के साथ अपने स्कूल की शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म किया। मुख्य आरोपी ने इस करतूत की बनाई गई वीडियो क्लिप को सार्वजनिक करने का भय दिखाकर एक बार फिर पीड़िता को हवस का शिकार बनाया।

ब्लैकमेल हो रही शिक्षिका ने परिजनों को सारी बात बताई तो घर में तूफान खड़ा हो गया। थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस ने स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर वीडियो क्लिप बरामद कर ली है। पुलिस पांच अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

वीडियो दिखाकर करते रहे गैंगरेप

सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मनोज स्कूल चलाता है। मामला 29 नवंबर 2014 का है। पीड़िता के अनुसार घटना वाले दिन सुबह मनोज उसके घर पहुंचा और स्कूल में काम के बहाने उसे साथ ले गया।

रास्ते में वह एक बाग के पास रुका, वहां पहले से ही उसके पांच साथी मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस करतूत की उन्होंने वीडियो क्लिप भी बनाई। धमकी दी कि यदि उसने मुंह खोला तो इसे सार्वजनिक कर देंगे।

मुख्य आरोपी मनोज ने 29 दिसंबर को फिर उसे स्कूल में बुलाकर वीडियो का डर दिखाकर हवस का शिकार बनाया। खुद को ब्लैकमेल होता देख युवती ने हिम्मत बनाई और रविवार शाम परिजनों को सारी बात बता दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मनोज को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें