ये खबर विचलित करने वाली है, लेकिन हकीकत है उस दरिंदगी की जो शायद दरिंदे भी नहीं करते। बेटे ने ही अपनी मां को पत्थर से प्रहार करके मार डाला।
ये बात गले से नीचे नहीं उतरती। ये वारदात हम सब से, सभ्य समाज से तमाम सवाल पूछती है। जिनमें पहला यही कि आखिर हो क्या गया है इस मुल्क को, जहां मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है, उसी देश में मां के साथ देना हाड़ कंपा देने वाली घिनौनी वारदात को अंजाम देने से गुरेज नहीं किया जाता है।
सवाल ये भी है कि क्या हम सब इसके लिए जिम्मेदार है जो अपने आस-पास होने वाले ऐसे अपराधों को या तो सहना सीख गए हैं या फिर निजी हित की परवाह के चलते जरूरत से ज्यादा नजरअंदाज करने लगे है।
बहुत से सवाल है, जो शायद इस खबर को पढ़ते वक्त आपके जहन में भी उठ रहें होंगे, ये लाजमी भी है, लेकिन इसके हल के बारे में भी सोचिएगा। पूरी खबर इस प्रकार है यूपी के मैनपुरी में थाना दन्नाहार क्षेत्र में एक शराबी पुत्र ने मां को ईंट से कुचल डाला। गंभीर हालत में परिवारीजन वृद्धा को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।