फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारा था 18 दिन के बेटे को, 52 साल बाद हुई उम्रकैद

Wed, 22 Jul 2015 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने 18 दिन के बेटे का तकिया से दम घोटने वाली मां ने 52 साल बाद पुलिस से अपना गुनाह कबूल किया था जिसे उम्रकैद हुई है। मेलॉडी कैशन नाम की महिला ने पुलिस को बताया है कि वह जब महज 15 साल की थी तब अपने 18 दिन के बच्चे का दम घोंट दिया था। उसने कहा कि इस बात का अफसोस उसे अभी तक है।
विज्ञापन


मामला यूरोप के विलिंगटन का है। महिला ने अपने इस सनसनीखेज दावे के साथ 52 साल बाद अपना अपराध कबूल कर लिया था। महिला ने अपने कृत्य के बारे में पुलिस को बताया था कि वह बहुत की कम उम्र यानी 15 साल की थी तब उसे बच्चा हुआ था। बच्चा 18 दिन का तब वह रो रहा था और चुप नहीं हो रहा था इसलिए उसका मुंह तकिया से बंद कर दिया था।

गौरतलब है कि इससे पहले महिला ने पुलिस को बताया था कि वह गलती से उसके ऊपर सो गई थी जिससे उसका दम घुट गया और वह मर गया था। उसने पिछले साल पुलिस से कहा कि वह अपने बेटे की हत्या की दोषी है और वह झूठ बोलकर ज्यादा दर्द सहन नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के सच्चाई को मिली तारीफ

कैशन ने पुलिस को बताया कि वह ये अपराध करके पिछले पांच दशक से रोज खुद को गिरी हुई नजरों से देखती है। मेलॉडी कैशन की ओर से खुद को न्याय के कटघरे में लाने पर अदालत ने उसे इंसानी हत्या का दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने अपना फैसला देते हुए कहा कि आपके बारे में उपलब्‍ध जानकारियों से पता चलता है कि आपका बचपन काफी मुसीबतों में बीता है। कोर्ट ने कहा कि उन्होंने जो अपराध किया है वह काफी युवावस्‍था का है लेकिन अगर कैशन खुद को न्याय के कठघरे में लाना चाहती है तो यह बड़ी बात है।

मामले पर जज मिसेज थरवाल ने कहा कि अगर वह इस मामले पर आम जिम्मेदारी समझते हुए और पहले अदालत के सामने लातीं तो ज्यादा अच्छा होता। उन्होंने कहा कि कैशन ने जो अपराध किया है उसकी सजा आजीवन कारावास बनती है, इसमें वह कुछ नहीं कर सकतीं।

गौरतलब है कि इससे पहले 1999 में और 2007 में ज्यादा शराब पीने के बाद पुलिस को फोन कर कहा था कि उसे अपने बच्चे का कत्ल कर दिया है लेकिन जब उसका नशा उतरता तो वह कहती कि उसने ऐसा नशे में कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें