उत्तर प्रदेश में बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं और यौन उत्पीड़न थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला मैनपुरी का है। यहां मंदिर में पूजा करने जा रही एक युवती के साथ दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छेड़छाड़ की।
युवती ने इसका विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पहुंचे युवती के पिता और मां को भी पीटा। शोहदों के इस दुस्साहस पर लोग भड़क उठे और भीड़ ने आरोपियों को दौड़ा लिया। एक आरोपी भीड़ के हाथ लग गया, उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
फरार हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संता-बंसता चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई। युवती घटना के समय पूजा के लिए भीमसेन मंदिर पर जा रही थी।
मंदिर के पास पहले से बैठे निसार और पप्पू जल्लाद निवासी न्यू गाड़ीवान ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो निसार ने उसके कपड़े फाड़ दिए। रोती बिलखती युवती घर पहुंची तथा उसने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी।