फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अकेली देखकर डोली डॉक्टर की नीयत

Sat, 21 Feb 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी जिला अस्पताल में तैनात एक महिला लिपिक के साथ मंडलीय प्रमुख चिकित्साधीक्षक ने छेड़छाड़ की। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। लिपिक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने घटना की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे वह डाक साइन कराने मंडलीय प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. बालकिशन के पास गई हुई थी। आरोप है कि कक्ष में मंडलीय प्रमुख चिकित्साधीक्षक ने उनका हाथ पकड़ लिया तथा अश्लील हरकत करने लगे।

पढ़िए- पोर्न फिल्मों की लत में मां-बाप ने बच्चे को मार डाला

किसी तरह वह डाक्टर के चंगुल से छूटकर उनके चैंबर से बाहर भागी। बाहर आकर महिला लिपिक ने शोर मचाया, जिससे वहां काफी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हो गए। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर सहायक निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. सविता दुबे व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद यादव पहुंच गए। लिपिक ने दोनों अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाई। इस दौरान घटना की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट आरपी मिश्रा व एसपी सिटी विनोद कुमार भी अस्पताल पहुंचे।

पढ़िए- प्रेमी के साथ अंतरंग थी युवती, वीडियो वायरल

बाद में महिला कर्मी की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने डॉ. बालकिशन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. बालकिशन ने चार दिन पूर्व ही यहां चार्ज लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें