फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने किया प्रेमिका की छोटी बहन से रेप

Mon, 07 Oct 2013 12:45 PM IST
अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने जिस शख्स से मोहब्बत की थी, आज उससे ही घिन आ रही है। प्रेम संबंध क्या तोड़ा, उस दरिंदे ने उसकी मासूम बहन की अस्मत लूट ली और जिंदगी खत्म कर दी।
विज्ञापन


उस शख्स ने दस वर्षीय सीमा (परिवर्तित नाम) का रेप के बाद कत्ल कर दिया था। इसकी वजह थी सीमा ने बड़ी बहन तक उसका संदेश पहुंचाने से इनकार कर दिया था। इससे पहले उसकी बहन ने प्रेमी के निकाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

पुलिस ने उस दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के सदरुद्दीन नगर गांव की है।

प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह के मुताबिक आरोपी सद्दाम को नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव दबथला के बस स्टैंड से दबोच लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह सीमा के घर के पास चाऊमीन का ठेला लगाता है और उसकी बड़ी बहन से उसके प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


सीमा बडी़ बहन और सद्दाम के बीच प्रेम संबंध की एक मुख्य कड़ी थी। जब सद्दाम ने निकाह का प्रस्ताव रखा तो प्रेमिका ने इंकार करते हुए प्रेम संबंध तोड़ लिए। वह प्रेमिका से दुबारा संबंध जोड़ने के लिए सीमा को घर लाया था।

सीमा ने उसकी बात बहन तक ले जाने से साफ इनकार कर दिया, तो वह आपा खो बैठा और उसने छुरी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। सद्दाम के पकड़े जाने पर सीमा के परिजनों सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोपी को सौंपे जाने की मांग करते हुए थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें