फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को खाना देने जा रही थी किशोरी, दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई

Mon, 01 Feb 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धौलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में मातम है तो इलाके में तनाव का माहौल। किसी को यकीन नहीं हो रहा है अब बच्ची की अल्हड़ आवाज नहीं सुनाई देगी। उसके कदमों की थाप से आंगन नहीं चहकेगा। उसकी नटखट नादानियां देख घरवालों को थके हुए चेहरे खिल जाते थे।
विज्ञापन


खेत पर काम कर रहे पिता की भूख का ख्याल उसे था इसलिए उनके लिए खाना लेकर वो खेत के लिए घर से निकली थी। लेकिन क्या पता था कि रास्ते में दरिंदे उसकी ताक में हैं जो उसके जिस्म को नोंच खाएंगे।

राजस्थान के राजाखेड़ा में एक 14 वर्षीय किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। रविवार को उसका लहूलुहान शव एक खेत में पड़ा मिला।

पिता ने दुष्कर्म और हत्या का मामला राजाखेड़ा थाने में दर्ज कराया गया है। उधर, वारदात से गुस्साए लोगों ने धौलपुर-राजाखेड़ा रोड पर जाम लगाया। इलाके में तनाव इतना है कि प्रशासन को फोर्स तैनात करनी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज रेप और हत्या का मामला दर्ज

राजाखेड़ा की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी अपने पिता को खाना देने खेत पर जा रही थी। दोपहर बाद तक खेत पर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। उसका शव कुमरपुरा गांव को जाने वाले रास्ते में खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच-पड़ताल में किशोरी के साथ दुष्कर्म और गला घोंटकर उसकी हत्या करने की बात सामने आई है।

इस संबंध में मृतका के पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने शाम को धौलपुर बस स्टैंड पर जाम लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूबे में ये हालात तब हैं जब एक महिला यहां की मुख्मंत्री है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें