फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बेटे ने रेप के बाद की हत्या, पिता ने लाश को दफनाया

Wed, 14 Aug 2013 03:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
एक लड़का और एक लड़की अक्सर पड़ोस में टेलीविजन देखने जाते थे। कई बार वह टेलीविजन देखते-देखते वहीं सो जाते। एक दिन लड़के ने नाबालिग लड़की से रेप किया और उसकी हत्या कर दी।


बेटे को लेने आया पिता लड़की की लाश देखकर सन्न रह गया। फिर उसने बेटे की करतूत पर पर्दा डालने के लिए लाश को दफना दिया। घटना तमिलनाडु के इरोड जिले की है।

टीओआई के अनुसार, जिले के बेजीलट्टी में तीन अगस्त को 10 वर्षीय सीमा (परिवर्तित नाम) की रेप के बाद बुरी तरह हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मंगलवार को रेप और हत्या के राज का पर्दाफाश करने का दावा किया।


पुलिस ने 17 वर्षीय आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, लड़के ने नाबालिग से रेप किया और चिल्लाने पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके पिता कोलु बम्मन ने अपराध छिपाने के लिए लाश को एक पुल के पास दफना दिया।

पांच अगस्त को पुल के पास से सड़ी-गली हालत में शव मिलने पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई। फिर पुलिस ने रेप और हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें