फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्टर नौ साल से कर रहा था 'मासूम' से रेप

Wed, 04 Sep 2013 04:28 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के टीवी एक्टर माइकल ले वेल एक लड़की से पिछले नौ साल से रेप कर रहा था। नौ साल की प्रताड़ना के बाद लड़की ने अब एक कार्यक्रम में अपनी मां के सामने चुप्पी तोड़ी।
विज्ञापन


उसने मैनचेस्टर कोर्ट को बताया कि जब वह छह साल की थी तब माइकल ने उसे पहली बार रेप का शिकार बनाया था। रेप के दौरान माइकल ने टैडी बीयर से पीड़िता का मुंह दबा रखा था, ताकि वह कुछ बोल न सके। उस समय वह बहुत मुश्किल से सांस ले पा रही थी।

डेली मेल के अनुसार, कोर्ट में लड़की ने बताया कि माइकल ने नौ साल तक उससे रेप किया। उसने बताया, 'रेप के दौरान माइकल ने कहा था कि मैं सुरक्षित हूं, वह मेरे अंदर की बुराइयों से छुटकारा दिला रहा है।'
विज्ञापन


कोर्ट में अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां करते वक्त लड़की के आंखों से आंसू रुकने का का नाम नहीं ले रहे थे। इस समय लड़की की उम्र 17 साल है।

लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी इतना सहमी हुई थी कि एक सप्ताह में दो से तीन बार बिस्तर गीला कर देती थी। लेकिन वह इस बात को छिपाने के लिए चादर बदल देती थीं।
विज्ञापन


माइकल ले वेल पर रेप और यौन शोषण के 12 आरोप लगे हैं, उसने सभी आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें