फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक अस्पताल में रोगी ने की दो की हत्या

Fri, 22 Nov 2013 06:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे के यरवडा मानसिक अस्पताल में बुधवार को एक मानसिक रोगी ने अपने साथ रह रहे दो अन्य मरीजों की हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि आपसी झगड़े के बाद रोगी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कई घंटे इन लोगों के बीच खूब गरमा गरम बहस हुई, जिसके बाद एक रोगी ने रात 12 बजे के आसपास एक की हत्या कर दी।

यरवडा मानसिक अस्पताल के अधीक्षक मधुमिता बहाले ने कहा कि हत्यारे रोगी ने उसके बाद उससे बात कर रहे दूसरे रोगी को भी जान से मार डाला। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने हत्यारे और मारे गए रोगियों का नाम बताने से मना करते हुए कहा कि हमने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिस समय घटना घटी उस समय सिविल वार्ड में कुल 28 अन्य रोगी मौजूद थे।

बहाले ने बताया कि हमने जेल रोड पुलिस थाने को सूचना दे दी और उन्होंने यहां आकर एक रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। हमने रोगियों के परिवारवालों को भी इसकी जानकारी दे दी है। 4 साल पहले भी ऐसी एक घटना में एक रोगी ने दूसरे रोगी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें