महाराष्ट्र में ठाणे के मेंटल हॉस्पिटल में उस वक्त दहशत फैल गई जब एक मरीज ने खाना खाने की चम्मच से दूसरे मरीज का कत्ल कर दिया। अस्पताल के भीतर हुई इस वारदात से अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।
तीन दिन पहले एक मानिसिक बीमारी से पीड़ित मरीज ने दूसरे मरीज पर स्टील की चम्मज से हमला बोल दिया। हमला करने वाले मरीज ने पीड़ित पर चम्मच से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर वागले इलाके की पुलिस ने आरोपी मरीज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। जिस 40 वर्षीय मरीज की हत्या हुई है वह आरोपी को चाय पीने के लिए बुलाने गया था।