एक महिला जो अपने भारी भरकम शरीर की वजह से 'हाफ टन किलर' के रूप में जानी जाती है, उसने इस बात का खुलासा किया है कि एक बच्चे की हत्या का गुनाह उसने क्यों कबूल किया था।
33 साल और 466 किलो वजन की मायरा रोजालेस ने बताया कि वो अपने भतीजे की हत्या का गुनाह कबूल कर अपनी बहन को बचाना चाहती थी।
33 साल की मायरा रोजालेस ने कहा कि ' मै अपनी बहन को बचाना चाहती थी, क्योंकि मैं वैसे भी मरने वाली थी। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कर मैं कुछ गलत कर रही थी।'
साल 2008 में मायरा रोजालेस पर अपनी बहन के बेटे की हत्या का आरोप लगा था। तब रोजालेस का वजन 1028 पौंड यानी 466 किलोग्राम था।
तब उसने बयान दिया था कि वह अपनी बहन के दो साल के बेटे एलिसो जूनियर पर गलती से गिर गई थी और कुचले जाने के कारण उसकी मौत हो गई। लेकिन उसका बयान सबूतों से मेल नहीं खाया।
बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पाया गया कि बच्चे की मौत कुचले जाने के कारण नहीं बल्कि चोट लगने से हुई है। रोजालेस ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने अपनी बहन जैमी को बचाने के लिए हत्या की बात स्वीकार की थी जबकि हत्या उसकी बहन ने ही की थी।
अदालत ने रोजालेस पर लगाए गए आरोप को ख़ारिज करते हुए जैमी को 15 साल की कैद की सजा सुनाई।
रोजालेस ने आगे बताया कि उसने अपनी बहन को जेल जाने से बचाने के लिए ऐसा किया ताकि उसके दूसरे बच्चे को मां का प्यार मिलता रहे।
रोजालेस के ऊपर लगाए गए आरोप जब खारिज हो गए तब उसने अपना वजन घटाने की कोशिशे भी शुरू कर दीं। अब उसका वजन घटकर लगभग 200 पौंड यानी करीब 90 किलोग्राम हो गया है।
पिछले महीने उसने बताया कि वह डाइट पर है और डायटीशियन के अनुसार ही वो खाती-पीती है। इसके अलावा ट्यूमर और चर्बी हटाने लिए उसने सर्जरी भी कराई है।