फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री से पांच लोगों ने किया गैंगरेप

Wed, 15 Jul 2015 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के सुबर्बन इलाके में रहने वाली मराठी फिल्म अभिनेत्री से महराष्ट्र के औरंगाबाद इलाके में सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अभिनेत्री से दुष्कर्म उस वक्त हुआ जब वह यहां एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन


द हिंदू के अनुसार, अभिनेत्री एक लघु मराठी फिल्म में काम रही है। इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के औरंगाबाद में तय थी जिसके लिए अभिनेत्री औरंगाबाद के पैठान तहसील गई तो वहां उससे कथित तौर पर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामले पर महाराष्ट्र पुलिस ने कहा के अभिनेत्री से दुष्कर्म करने वाले एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कंचन कुमार चटे ने बताया कि अभिनेत्री 'लहानपन' शीर्षक से बन रही फिल्म की शूटिंग पिछले दो महीने से चल रही है और पीड़िता इसी फिल्म की शूटिंग के लिए औरंगाबाद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम करने के पैसे मांगे तो हुआ गैंगरेप

21 वर्षीय अभिनेत्री ने पुलिस को ‌शिकायत देकर कहा है कि वह रविवार को जब अपने डायरेक्टर साथियों से फिल्म में काम करने के पैसे दिलाने की बात कही तो डायरेक्टर ने उसे शूटिंग प्लेस से करीब 56 किमी दूर पठान ले गया और वहां उसने अपने चार और साथियों के साथ उससे दुष्कर्म किया।

अभिनेत्री की ओर से पुलिस को दी गई एफआईआर के अनुसार इस क्षेत्रीय फिल्म के निर्देशक का नाम आनंद मघाडे बताया गया है। डायरेक्टर मघाडे ने अपने दोस्त गोविंद चितलंगे से फिल्म के लिए एक हिरोइन लाने के लिए कहा था।

इसके बाद गोविंग चितलंगे मुंबई की एक अभिनेत्री को फिल्म में काम करने के लिए तैयार किया। अभिनेत्री ने बताया कि वह इस फिल्म में दो महीने से काम कर रही है लेकिन अभी तक उसे एक भी पैसा नहीं दिया गया।

अभिनेत्री ने आरोपी से जब पैसे देने के लिए कहा तो वह उसे औरंगाबाद बुलाया और फिर उससे अपने साथ‌ियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा है मामले के आरोपी चितंलंगे को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके चार अन्य साथियों की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें