दिल्ली के नरेला इलाके में लूटपाट के दौरान एक युवक की जेब से महज 30 रुपए मिलने पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
घायल युवक शैलेंद्र (26) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, शैलेंद्र परिवार के साथ होलंबी कलां में रहता है। वह नरेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में काम करता है। सोमवार शाम को वह घर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में उसे बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया।
उन्होंने तमंचा दिखाकर शैलेंद्र से रुपए देने को कहा। विरोध करने पर एक बदमाश ने शैलेंद्र की जेब में हाथ डाला तो 30 रुपए ही निकले। इस बात पर एक बदमाश ने गुस्से में शैलेंद्र के हाथ में गोली मार दी।
नरेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।