फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के गांव में लड़कियों के मोबाइल रखने पर बैन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपालगंज जिले की फुलवरिया पंचायत में लड़कियों के मोबाइल रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


यह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की गृह पंचायत है। पंचायत की महिला मुखिया और सरपंच ने बैठक कर सोमवार शाम को स्कूल व कॉलेज जाने वाली छात्राओं के मोबाइल रखने पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया।

इस पंचायत की मुख्य बात यह है कि यहां मुखिया व सरपंच दोनों महिला ही हैं। मुखिया सावित्री देवी व सरपंच अस्मिना खातून की उपस्थिति में सोमवार को हुई बैठक में प्रस्ताव लाया गया कि पंचायत की छात्राएं मोबाइल नहीं रख सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मुखिया और सरपंच ने किया फैसला

इसका समर्थन पंचायत की बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं व पुरुषों ने किया।

यह भी निर्णय लिया गया कि इसका प्रचार लाउडस्पीकर से किया जाएगा। अगर कोई इस प्रस्ताव पर समर्थन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पंचायत फैसला ले सकती है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही हथुआ प्रखंड की सिंगहा पंचायत में भी छात्राओं के जींस पहनने पर रोक लगाई गई थी। इस संबंध में ग्रामीणों का मानना है कि मोबाइल के हाथों हाथ प्रयोग से लड़कियों पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे महिलाओं व कम उम्र की छात्राओं पर बढ़ रही हिंसा की घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें