फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान प्रेमी: पहले महिला से रेप, फिर गर्लफ्रेंड को मारा

Thu, 26 Sep 2013 03:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला अपने कुत्ते के साथ टहल रही थी कि तभी एक युवक वहां आया और उस पर हमला कर दिया। उसकी अस्मत लूट ली।
विज्ञापन


उसने रेप के बाद स्कार्फ से महिला की गला घोंटने की कोशिश की और उसे वहीं मरने के लिए छोड़ दिया। इस वारदात के तकरीबन एक घंटे बाद उस हैवान ने अपनी पूर्व प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल कर दिया। यह घटना लंदन के ब्रेंट की है।

डेली मेल के अनुसार, 31 वर्षीय आरोपी मार्विन सैमुअल ने 43 साल की महिला को झाड़ियों में घसीट लिया। वहां उससे रेप किया। फिर उसका गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। उसके बाद उसके सिर पर बोतल और टहनियों से कई बार हमला किया।
विज्ञापन


इस वारदात के लगभग एक घंटे के बाद उसने अपनी पूर्व प्रेमिका शारलाना डेइड्रिक की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने शारलाना के पेट और छाती में 16 बार चाकू से हमला किया।

शारलाना से मार्विन का एक चार साल का बेटा है। मार्विन ने रेप की बात स्वीकार की है लेकिन उसने हत्या से इनकार किया है। उसके खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान मार्विन के वकील ने कहा कि रेप पीड़िता और मार्विन दोनों एक दूसरे को नहीं जानते हैं। वह गलत समय में गलत जगह पर थी। मार्विन ने उसे अपनी पूर्व प्रेमिका समझ कर उसके साथ ऐसी वारदात की।

उसने बताया कि मार्विन का कहना था कि हमले से पहले वह डेइड्रिक से संबंधों को लेकर तनाव में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें