एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड की बेवफाई पर शक था और उसने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इस लड़के ने न सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड को बिस्तर पर किसी और लड़के के साथ देखा बल्कि उसने इस काली करतूत का वीडियो भी बना लिया।
लड़के द्वारा बनाए गए वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि वह तेजी से अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर चढ़ रहा है। लड़के ने बताया कि उसकी प्रेमिका के रुममेट ने उसे जानकारी दी थी कि वो किसी अन्य लड़के को अपने कमरे में लेकर आई है।
शक होने पर लड़के ने अपनी प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ने का फैसला किया और अपनी प्रेमिका के बेडरुम में पहुंच गया जहां उसने देखा कि वो किसी अन्य लड़के के साथ बिस्तर पर लेटी हुई थी।
इतना सब कुछ होने के बाद भी वह लड़की और उसके साथ बिस्तर पर लेटा लड़का बिस्तर पर ही पड़े रहे। इसके बाद लड़की ने अपनी आंखे मली लेकिन उसके मुंह से शब्द नहीं निकले।
इसके बाद लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने बिस्तर पर लेटे लड़के से पूछा क्या तुम जानते थे कि कि उसका पहले से ही कोई ब्वॉयफ्रेंड है। लड़का इस पर कोई जवाब नहीं दे पाया। आप भी देखें वीडियो।