फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में नाकाम हुआ तो महिला को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में दिन निकलते ही पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर महिला को आग लगा दी और फरार हो गया। महिला के पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का युवक उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। कई बार वह उससे छेड़छाड़ और अभद्रता भी कर चुका है।

गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे महिला का पति खेतों पर गया तो आरोपी दीवार फांदकर घर में जा घुसा और महिला के कपड़े फाड़ते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
Trending Videos
विज्ञापन

जबरन दिया था मोबाइल, फिर जान से मारने की धमकी

महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए घर में रखी मिट्टी तेल की केन उठाकर उस पर उड़ेलकर आग लगा दी और फरार हो गया। उसी समय खेतों से लौटे महिला के पति ने घर में घुसकर महिला के शरीर में लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गर्दन के पास से झुलस चुकी थी।

परिजनों ने तत्काल महिला को पीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला करीब 25 फीसदी तक झुलसी हुई है।

पीड़िता के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। भौराकलां थाना प्रभारी बीएल शाह का कहना है कि घटना की तहरीर आई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसी युवक की हैवानियत का शिकार हुई महिला के पति का कहना है कि दो दिन पूर्व ही आरोपी ने बच्चों की हत्या की धमकी देते हुए उसकी पत्नी को जबरन मोबाइल दिया था। उसने महिला को मोबाइल से बात नहीं करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें