फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली बेटी की हत्या कर लाश से की दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हवस के अंधे एक व्यक्ति ने अपनी नवविवाहित सौतेली बेटी की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अपनी घिनौनी हरकत का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन


मामला अमेरिका के पेंसिलवानिया में नॉर्थम्प्टन काउंटी जिले का है। जहां आरोपी ग्रेगरी ग्रेफ ने अपनी सौतेली बेटी जेसिका पैजेट का यौन शोषण किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसके कंप्यूटर से घटना का वीडियो बरामद हुआ।

33 वर्षीय पैजेट को आखिरी बार 21 नवंबर को देखा गया था। वह एक चाइल्ड केयर सेंटर में काम करती थी। आरोपी के घर के पीछे पैजेट की लाश मिलने के बाद पुलिस ने करीब 5 दिन बाद उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी इस घर में अपनी पत्नी और पैजेट की मां के साथ रहता था।
विज्ञापन

कंप्यूटर से बरामद हुआ वीडियो

डेली मेल के अनुसार, 53 वर्षीय ग्रेफ को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें उसे बेल भी नहीं मिल सकती। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसकी बेटी तीन बच्चों की मां थी।

पेशे से एक कंपनी के मालिक आरोपी ग्रेफ ने मामले की सुनवाई के दौरान एक सरकारी वकील की मांग की थी हालांकि इसे कोर्ट ने नहीं माना।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आरोपी के कंप्यूटर से बरामद वीडियो से यह साफ हो रहा है कि वह अपनी बेटी के साथ हैवानियत करने की पूरी तैयारी से पहुंचा था।

पेंसिलवानिया के कानून ‌के मुताबिक रेप और हत्या के मामलों में आरोपी को मौत की सजा दी जाती है लेकिन इस मामले में आरोपी ने हत्या के बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया था इसलिए वह मौत की सजा से बच जाएगा।
विज्ञापन

ये है आरोपी का शौक

पुलिस के मुताबिक, पैजेट को आखिरी बार केयर सेंटर पर ही देखा गया उसके बाद वह कभी नहीं दिखी। जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि पूरी घटना लगभग 10 मिनट में हुई है, लेकिन उसके शरीर को ढूंढ़ने में 5 ‌दिन लग गए।

जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि आरोपी अपने घर के हिस्से में अवैध रूप से गांजा भी उगाता था। पुलिस ने वहां से 15 बैग गांजा बरामद किया और करीब 26 लाख रुपए कैश बरामद हुआ।

आरोपी के फेसबुक अकाउंट की पड़ताल की गई तो पता चला कि उसे जानवरों के शिकार का बहुत शौक था और उसने कई जानवरों के साथ तस्वीरें भी डाली थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें