'परिवार की इज्जत की खातिर मैं चुप रही। जब मां घर पर नहीं होती थी तो पिता मुझसे रेप करते थे। वह बेरोजगार थे, मां के काम पर जाने के बाद हमेशा मुझे गालियां बकते थे।'
यह कहना है मुंबई की रहने वाली एक 15 साल की लड़की का, जिसके पिता ने साल भर में तीन बार उससे रेप किया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
टीओआई के अनुसार, यह मामला शनिवार को तब सामने आया जब पड़ोसियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने बताया कि जांच में रेप की पुष्टि हुई है। उसके पिता ने लड़की को दो महीने पहले स्कूल जाने से भी मना कर दिया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऐसा उसने आर्थिक तंगी की वजह से की।
शिकायत में लड़की ने कहा, 'परिवार की इज्जत की खातिर मैं चुप रही। जब मां घर पर नहीं होती थी तो पिता मुझसे रेप करते थे। वह बेरोजगार थे, मां के काम पर जाने के बाद हमेशा मुझे गालियां बकते थे। दो महीने पहले उन्होंने स्कूल जाने से भी रोक दिया। उनसे डर के कारण मैं मां के साथ काम पर जाने लगी।'