फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बलात्कारी को एक लाख में बेची बेटी

Tue, 01 Oct 2013 04:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मां इतनी बेरहम कैसे हो सकती है? अगर वह अपनी ही बेटी को जिस्मफरोशी के दलदल में उतार देगी तो फिर हर बेटी यही कहेगी, 'अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो।'
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस ने एक महिला को अपनी 12 साल की बेटी को उस युवक से बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसने कुछ माह पहले उससे रेप किया था।
उस युवक ने लड़की को पुणे के पास खेड़ में एक वेश्यालय में बेचने से पहले उसकी अस्मत लूटी थी। 
29 सितंबर को लड़की किसी तरह उस वेश्यालय से भाग निकली। एक एनजीओ की मदद से उसने मां और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
टीओआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि लड़की सोलापुर के एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। वह मई में मां के साथ बीड़ जिले के पार्ली गई थी, उस समय उससे रेप किया गया था। उसके बाद मां ने बेटी को उसी दरिंदे से एक लाख रूपए में बेच दिया।
पुलिस ने बताया कि एक लाख रुपए के लिए उस शख्स ने लड़की को  वेश्यालय में बेच दिया। वहां उसे ग्राहकों के सामने नाचने के लिए मजबूर किया गया। जब वह दोबारा वहां आया तो फिर लड़की से रेप किया। नाचने से इनकार करने पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन

फोन कर मदद मांगीउन्होंने बताया कि बाद में लड़की ने सोलापुर में एक शिक्षक को फोन कर मदद मांगी। उन्होंने उसे वहां से भागकर पुलिस की मदद लेने को कहा। साथ ही पुणे के एक एनजीओ को इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

लड़की रविवार को वहां से भागकर बस से पुणे रेलवे स्टेशन पहुंच गई। फिर उसने एनजीओ से संपर्क किया। एनजीओं के सदस्य लड़की को एक पास के थाने में ले गई और मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने उसकी मां, रेप करने वाले शख्स, जहां बेचा गया उसके मालिक और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें