फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के बहाने बेरोजगार युवती के साथ किया गंदा काम

Wed, 27 May 2015 06:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। हैदराबाद में एक ठग ने युवती को ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे ठगी की और उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद पुलिस ने अब आरोपी शख्स सैयद सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। सलीम ऑनलाइन पोर्टल्स के जरिए ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने का फर्जी विज्ञापन देता था और फिर नौकरी चाहने वाले युवक युवती से ठगी करता था।

आरोपी सलीम का यही विज्ञापन देखकर येल्लारेड्डीगुडा इलाके की एक 25 साल की युवती अपनी सहेली के साथ ब्यूटीशियन की नौकरी पाने के लिए सलीम से फोन के जरिए संपर्क किया। इसके बाद सलीम ने उस लड़की को फोन में उसकी सहेली के साथ उसे मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

मसाज सिखाने के बहाने ‌किया गंदा काम

दोनों लड़कियों के समथानगर इलाके में मौजूद ऑफिस में पहुंचने के बाद एक कमरे में इंटरव्यू के लिए एक लड़की को ले गया और दूसरी को बाहर हाल में ही इंतजार करने के लिए कहा। बताते हैं कि सलीम ने दोनों लड़कियों को 12 हजार रुपए प्रतिमाह की नौकरी दिलाने के लिए बोला था।

इंटरव्यू में युवती से सलीम ने पहला सवाल किया कि क्या वह अरोमा थेरेपी के बारे में जानती है तो लड़की ने जवाब दिया कि उसे नहीं पता। इसके बाद सलीम लड़की कहा क‌ि अभी और यहीं पर अरोमा थेरेपी सिखा सकता है। उसने लड़की को कपड़े उतारने के लिए कहा एक दूसरा कपड़ा पहनने के लिए कहा।

लड़की ने कपड़े बदले तो वह उसकी मसाज करने लगा और लड़की के शरीर को जोर से दबाने लगा। इसके बाद लड़की को कुछ गलत होने का शक हुआ तो वह उससे छुड़ाकर भागी और पुलिस से शिकायत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें