एक पति अपनी बीवी की हरकतों से इतना तंग आ गया कि वह अपनी बीवी की फिल्म ही बना डाली। इतना ही नहीं यह शख्स बीवी सबक सिखाने के लिए उसकी फिल्म ही ऑनलाइन कर दी।
मामला ब्रिटेन का है। मिरर ऑनलाइन के अनुसार, एक जोड़ा जो कि अब एक दूसरे से अलग हो चुका है, पूरा दिन बोट में बैठकर गुजारने को लेकर आपस में उलझ गया। बताते हैं कि बोट में कुछ घंटे बैठने के बाद पति ने महिला से कहा कि अब काफी हो गया और ज्यादा समय नहीं बर्बाद किया जा सकता।
इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर कार से घर वापस होने लगा तो उसकी पत्नी ने कार में बैठने के बाद खूब चिल्लाई और नखरे दिखाए क्योंकि महिला चाहती थी कि वह पूरा दिन बोट में ही बिताए। इसके बाद शख्स ने अपनी पत्नी की हरकत का चुपचाप वीडियो बना ली और फिर उसे ऑनलाइन कर दिया।