फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को दूसरी बीवी बताकर पिता ने किया यौन शोषण

Sun, 05 Jul 2015 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पिता की ओर से अपनी बेटी को मंगलसूत्र पहनाकर उसका बलात्कार करने का मामला सामने आया है। तमिलनाडु के मदुरै शहर में पुलिस ने एक 31 वर्षीय शख्स को अपनी 12 वर्षीय बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, गिरफ्तार किए गए शख्स पर आरोप है कि वह पिछले छह महीने से ज्यादा से अपनी 12 वर्षीय बेटी का यौन शोषण कर रहा था।

शख्स की इस करतूत के बारे में जब उसकी साली को पता चला तो उसने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन कर बच्ची को बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बाप को गिरफ्तार किया।
Trending Videos
विज्ञापन

पत्‍नी से कहा किसी को नहीं बताना

पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो पता चला कि आरोपी शख्स अपनी बीवी को धमकी दी थी कि वह इस बारे में किसी को न बताए।

मामले पर मदुरै के एसपी विजेंद्र ब‌िडारी ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुस्टि हुई है।

‌बच्ची को अब बच्चों की देखरेख करने वाली एक समिति के पास भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें