इस बार की कांवड़ यात्रा करने वाले कावड़ियों को त्रिशूल और हॉकी स्टिक ले जाने की सख्त मनाही है। हिमांचल और हरियाणा ने कांवड़ यात्रा के दौरन, त्रिशूल, हॉकी स्टिक, लाठी और तेज आवाज में गाना बजाने पर पाबंदी लगा दी है।
ऐसा कदम इसलिए भी उठाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह के हादसे से बचा जा सके। पुलिस के मुताबिक कावड़ियों को ट्रैफिक रुल का पालन करना होगा और जो भी इस यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल का उपयोग करेगा उसे हेल्मेट का प्रयोग करना आवश्यक होगा।
श्रावण के माह में एक करोड़ के आस पास कांवड़ियों के हरिद्वार में आने की संभावना है। देहरादून उच्च स्तरीय बैठक में पांच राज्यों के अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर चर्चा की ताकि यात्रा के दौरान किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।