महाराष्ट्र सरकार ने हाईप्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई ही अब इस हत्याकांड की जांच करेगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केपी बख्शी ने कहा है कि सीबीआई इस हत्याकांड में हत्या के अलावा और कई नजरिए से भी जांच करेगी।
केपी बख्शी ने कहा कि इस हत्याकांड में कोई हाईप्रोफाइल या लो प्रोफाइल हत्या जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि हत्या तो हत्या होती है। उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के तबादले को लेकर कहा कि राकेश मारिया का तबादला और शीना बोरा केस में कोई समानता नहीं है।