फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये फेसबुक इश्क है, लगाए न लगे और बुझाए न बुझे

Wed, 21 May 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चचा गालिब बिल्कुल सही फरमा गए हैं कि इश्क पर जोर नहीं, है ये वो आतिश गालिब, जो लगाए न लगे और बुझाए न बुझे।
विज्ञापन


ऐसा ही एक वाकया मुरादाबाद में हुआ। यहां, सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर चैटिंग के दौरान एक मुंबई की डाक्टर कारपेंटर को दिल दे बैठी।

फेसबुक पर परवान चढ़ी इस मोहब्बत में डाक्टर मुंबई छोड़कर प्रेमी के पास दिल्ली चली आई।

इस मामले में युवती के परिजनों ने कारपेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

युवती के परिजनों ने कारपेंटर के खिलाफ किया मुकदमा

वहीं प्रेमी युगल के देहात क्षेत्र में होने की सूचना पर मुंबई पुलिस ने तीन दिन से डेरा डाल रखा है।

मुरादाबाद जनपद के डिलारी कोतवाली क्षेत्र के चटकली गांव निवासी एक युवक दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है।

कुछ महीने पहले उसने समीर सिंह के नाम से फेसबुक पर आईडी बनाई और मुंबई की एक महिला डाक्टर से दोस्ती कर ली।

बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। बताते हैं प्रेमी के बुलाने पर प्रेम दीवानी डाक्टर कुछ दिन पहले परिवार को छोड़कर दिल्ली चली आई।
विज्ञापन

प्रेमी युगल का अभी तक कोई सुराग नहीं

उधर, परिजनों ने भनक लगने पर युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

जांच पड़ताल के बाद मुरादाबाद पहुंची मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि कारपेंटर ने डाक्टर को देहात क्षेत्र के भुड्डिया गांव में छिपा रखा है।

मुंबई पुलिस ने डिलारी पुलिस के साथ तीन दिन से क्षेत्र में डेरा डाल रखा है।

रिश्तेदारों के घरों में दबिशें दी जा रही है, लेकिन प्रेमी युगल का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें