फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी के खुलासे से बढ़ीं प्रियंका की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने माना है कि डिन (डायरेक्ट आइडेंटिफिकेशन नंबर) के लिए कई आवेदन करके उन्होंने गलती की है। जबकि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से इस मुद्दे पर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रियंका के पास एक से ज्यादा डिन होने की शिकायत की थी। कंपनी कानून के तहत ऐसा करना गलत है। स्वामी का कहना है कि कार्ति चिदंबरम के पास भी एक से ज्यादा डिन हैं।

च‌िदंबरम के बेटे को भी नोट‌िस

स्वामी को भेजे एक पत्र में कंपनी मामलों के सचिव नावेद मसूद ने कहा है कि प्रियंका ने कई डिन होने की बात स्वीकार की है। लेकिन प्रियंका ने कहा है यह गलती असावधानी से हुई है। इसके पीछे कोई गलत मंशा नहीं थी।

कार्ति चिदंबरम के मामले में एक क्षेत्रीय निदेशक को उनसे जवाब मांगने को कहा गया है। कार्ति को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। जवाब के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कई कांग्रेस‌ियों पर है ड‌िन नंबर

स्वामी ने एक बयान में कहा है कि कांग्रेस के कई नेताओं ने एक से ज्यादा डिन रखने का अपराध किया है। उन्होंने कांग्रेस के ऐसे नेताओं की सूची बनाई है जिनके पास एक से अधिक डिन है। वह उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराएंगे।

ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुब्रमण्यम स्वामी कांग्रेस के ल‌िए कई बार मुसीबत खड़ी कर चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने प्रियंका पर एक व‌िवाद‌ित बयान द‌िया था ज‌िसके बाद काफी हो हल्ला हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें