फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के पागलपन ने ली प्रेमी-प्रेमिका की जान

Tue, 01 Sep 2015 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल (सहारनपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी, सहारनपुर के नागल इलाके में मुहब्बत में दो जिंदगी फना हो गईं। नागल क्षेत्र के कपासा गांव के रहने वाले प्रेमी युगल ने सोमवार सुबह टपरी के पास एक ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


घटना के बाद जीआरपी ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि एक ही गांव और एक ही गौत्र के कारण दोनों की मुहब्बत को स्वीकार नहीं किया जा रहा था। इसीलिए दोनों ने यह कदम उठाया।

टपरी स्टेशन के पास गेट नंबर 82ए पर गैंगमैन संजय कुमार ने स्टेशन अधीक्षक रघुनाथ को सोमवार सुबह 8.10 बजे यह सूचना दी कि एक युवक-युवती के ट्रेन से कटे शव ट्रैक पर पड़े हैं। स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी को सूचित किया।
विज्ञापन


जीआरपी की पूछताछ और छानबीन में पता चला कि मरने वाला युवक श्रीकांत पुत्र रघबीर और सोनिया पुत्री धर्मवीर दोनों नागल क्षेत्र के गांव कपासा के निवासी है। दोपहर तक शवों को जिला अस्पताल लाने के बाद उनका पोस्टमार्टम करा दिया गया।

एक ही गौत्र से थे दोनों, स्‍वीकार नहीं हुआ प्यार

मृतकों के परिजनों साथ आए कुछ ग्रामीणों ने बताया कि श्रीकांत और सोनिया बिना परिजनों को बताए सुबह ही साढ़े छह बजे के करीब गांव से चले गए थे। इसके बाद उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

यह कदम उठाने से पहले युवक और युवती के परिवार में किसी तरह के विवाद या कहासुनी से परिजनों एवं ग्रामीणों ने इनकार किया है। हालांकि गांव में चर्चा रही कि काफी समय से युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बताया जा रहा है ‌कि एक ही गांव और एक ही गौत्र के होने के कारण उनकी मुहब्बत को स्वीकार नहीं किया गया। इसी तनाव के चलते उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
विज्ञापन

घटना से दुखी हैं गांव के लोग

उधर, जीआरपी प्रभारी सीपी सिंह ने इस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया। उनके मुताबिक दोनों के प्यार को स्वीकार्यता नहीं मिलने के कारण तनाव में दोनों ने मौत को गले लगाया है।

उन्होंने कहा कि गांव वालों से पता चला है कि दोनों एक ही कुटुंब या गौत्र से भी ताल्लुक रखते थे। गांव के प्रधान आनंद ने कहा कि दोनों की इस तरह मौत से काफी दुख है।

मौत के कारणों पर उन्होंने कहा कि इस मामले को परिवार के लोग ही बेहतर जानते होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें