शीना हत्याकांड में आरोपियों से पूछताछ में मुंबई पुलिस को कई हैरान करने वाली जानकारियां मिली हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया है कि शहर में लगी नाकेबंदी के डर से इंद्राणी और संजीव खन्ना से शीना के शव को कार डिग्गी में रखकर नहीं बल्कि अपने बीच में बैठाकर फेंकने गए थे।
पुलिस का कहना है कि दोनों प्रमुख आरोपियों इंद्राणी और संजीव खन्ना ने अपने बीच में कार की सीट पर शीना के शव को सीट में ऐसे रखा जैसे कोई जीवित व्यक्ति बैठा हो जिससे कि किसी को शक न हो कि वह मरी हुई है।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, इंद्राणी और संजीव खन्ना ने एक किराए के वाहन में शीना के शव को मुंबई से रायगढ़ फेंकने ले गए। पुलिस के अनुसार जांच में यह भी पता चला है कि जब शीना के शव को कार की सीट में बैठाकर फेंकने ले जाया जा रहा था तब इंद्राणी शीना के सिर को अपने कंधे पर टिका रखा था।