फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी वकील की बेटी चला रही थी सेक्स रैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में बड़े वकील की बेटी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। 21 वर्षीय युवती पर सेंट्रल लंदन में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में केमिस्ट्री की पढ़ाई करने वाली बेट्रिसी नोकेस के खिलाफ आशंका जताई जा रही है कि उसने तीन जवान महिलाओं को धोखे से फंसाया और उन्हें जिस्म बेचने को मजबूर किया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उसके इस घिनौने काम में एक पुलिसवाले ने भी उसकी मदद की थी। 37 वर्षीय पुलिस अधिकारी डेनियल विलियम्स ने इस गैरकानूनी काम में उसकी मदद की।
विज्ञापन

पुलिसवाले की मदद से चल रहा था सेक्स रैकेट

डेली मेल के अनुसार, डेनियल पर पहले भी धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगे। उसने ड्यूटी पर रहते हुए लगातार गैरकानूनी काम किए। वहीं, नोकेस, लंदन के नामी वकील दंपति की बेटी है और बतौर कलाकार व सामाजिक कार्यकर्ता मशहूर है।

उसके पिता एक लॉ फर्म में काम करते हैं जबकि उसकी मां एजुकेशन लॉ की विशेषज्ञ है। पिछले महीने आरोपी की पेशी के दौरान उसके माता-पिता भी साथ में कोर्ट गए थे।

बुधवार को नोकेस और डेनियल दोनों कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट को बताया गया कि बीते वर्ष सितंबर और अक्तूबर माह में उन्होंने तीन महिलाओं को धोखे से जिस्मफरोशी के धंधे में उतारने की कोशिश की। डेनियल पर सात आरोप लगाए गए, जिनमें पैसों के लिए देह व्यापार को बढ़ावा देना भी शामिल है।
विज्ञापन

मोजे में छुपाए पैसे, ऑफिस में बैठकर ढूंढ़ता था ग्राहक

पुलिस के अनुसार, उसे इस मामले में शामिल होने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। उस पर यह भी आरोप है कि वह पुलिस स्टेशन के कंप्यूटर के जरिए ग्राहक ढूंढ़ता था। उसने वेश्यावृत्ति से मिलने वाले पैसे को बैंक में जमा करने के बजाय मोजे में भरकर घर की चिमनी में छुपाया था।

डेनियल ने महिलाओं पर नजर रखने के लिए होटलों में गुप्त कैमरों का इस्तेमाल किया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।

पुलिस के अनुसार, अब उन्हें 15 मई तो अदालत में पेश होना है। कहा जा रहा है कि आने वाले छह सप्ताह में इस केस का फैसला आ जाएगा। यह मामला बीते साल सितंबर में कोर्ट में आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें