फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के 'न्यूड' पोस्टर पर विवाद

Sat, 02 Aug 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नई फिल्म ‘पीके’ के प्रचार-प्रसार को लेकर शुक्रवार को प्रिंट मीडिया में बिना कपड़ों की अपनी फोटो छापने वाले फिल्म अभिनेता आमिर खान के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


वादी एवं अधिवक्ता मनोज दीक्षित ने अभिनेता पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाया है। इस मामले में वादी के बयान 7 अगस्त को दर्ज किए जाएंगे।

फिल्म अभिनेता आमिर खान की फोटो शुक्रवार को ज्यादातर अखबारों में प्रकाशित हुई। इस फोटो में आमिर खान बिना फोटो के हैं। इसी को आधार बनाकर ही एसीएमएम-7 गगन कुमार भारती की अदालत में परिवाद दर्ज कराया गया है।

इस विज्ञापन से समाज में बढ़ेगी अश्लीलता

वादी ने कहा कि फोटो के जरिए समाज में अश्लीलता फैलाने की कोशिश की जा रही है। बिना कपड़ों की फोटो छपने से युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

क्योंकि युवा तबका फिल्म अभिनेता आमिर खान से खासा प्रभावित है। फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए नग्न फोटो का सहारा लिया गया है, जो कि कानूनन गलत है। अधिवक्ता ने फोटो छापने वाले एक मीडिया हाउस पर भी मुकदमा कराया है।

इस परिवाद को दायर करने वाले वकील का कहना है कि फिल्म के इस विज्ञापन से समाज में अश्लीलता बढ़ेगी तथा यौन हिंसा को बढ़ावा मिलेगा और इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिये आज अखबारों में छपवाया गया है।
विज्ञापन

पोस्टर में एक रेलवे ट्रैक पर 'न्यूड' खड़े हैं आमिर

आपको बता दें कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जब भी कुछ नया करते हैं तो उसकी चर्चा चारो तरफ फैल जाती है। फिलहाल चर्चा का विषय आमिर आने वाली फिल्म 'पीके' का नया पोस्टर है।

आमिर इस पोस्टर में एक रेलवे ट्रैक पर 'न्यूड' खड़े हैं। और उन्होंने अपने आप को केवल एक रेडियो सेट छुपा रखा है। आमिर खान को हमेशा कुछ नया करने के लिए जाना जाता है। इस बार आमिर ने अपने इस पोस्टर से सबको चौंक दिया है।

बताया जाता है कि पीके में आमिर 'एलियन' का किरदार निभाएंगे। फिल्म के पहले पोस्टर में आमिर के हाथ में जो रेडियो है फिल्म में उसकी भूंमिका भी महत्वपूर्ण बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें