फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बैठी महिला को जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस कोतवाली क्षेत्र में मुरसान गेट नल वाली गली में घर के बाहर बैठी एक महिला पर दो बाइक सवार युवकों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे घबराकर भागी महिला को बचाने के प्रयास में एक पड़ोसी के दोनों हाथ भी जल गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार करीब 55 वर्षीय कमलेश कश्यप पत्नी चरन सिंह निवासी मुरसान गेट नल वाली गली शाम को करीब छह बजे अपने घर के बाहर बैठी थीं। इस दौरान दो बाइक सवार युवक वहां आए।

महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही इन युवकों ने आते ही एक प्लास्टिक की बोतल से महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उडे़ल दिया। इसके बाद माचिस से आग लगाकर बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन


महिला के कपड़ों और शरीर ने तेजी से आग पकड़ ली। जब महिला की चीख निकली तो पड़ोस में काम कर रहे खरादी सुरेंद्र सिंह ने इसे बचाने के प्रयास किया। इस दौरान इसके भी हाथ झुलस गए।
विज्ञापन

मामले की छानबीन जारी

घायल महिला को उपचार के लिए परिजन बागला जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन स्थिति चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी राजेश पांडेय, शहर कोतवाल एके सिंह और कोतवाल हाथरस गेट राजेश्वर त्यागी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

कोतवाली निरीक्षक एके सिंह का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है और उन वजहों का पता लगाया जा रहा है, जो इस घटना से जुड़ी हो सकती हैं।

घटना की वजह अभी पता नहीं चली हैं। महिला का कोई परिजन भी अभी पुलिस से नहीं मिला है, फिर भी घटना के कारणों की छानबीन चल रही है।
-राजेश पांडेय, सीओ सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें