फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर छात्रा से चार दिन तक किया रेप

Sat, 01 Feb 2014 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
दरिंदगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नौवीं की छात्रा को अगवा कर जयपुर में चार दिन तक बंधक बनाकर रेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा को बरामद कर एक महिला समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि 25 जनवरी को उसके परिवार की महिला गांव निवासी दो युवकों के साथ उसे अगवा कर ले गई थी।

इन लोगों ने उसे जयपुर ले जाकर अज्ञात स्थान पर बंधक बनाए रखा। यहां एक युवक ने उससे रेप किया। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटी और सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 29 जनवरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिंकदराबाद राकेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। छात्रा के फरार होने के बाद प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली थी। अब बरामदगी के बाद उसके परिजन आरोप लगा रहे हैं। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें