दिल्ली के सेवा कुटीर किंगस्वे कैंप से अक्टूबर में भागे पांच नाबालिगों ने दो लोगों के साथ मिलकर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।
उन लोगों ने एक ज्वैलर के घर में घुसकर 50 किलो चांदी लूट ली और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दो नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है।
इन लोगों ने न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के मयूर विहार फेज-थ्री इलाके में सात नवंबर को घर में घुसकर बच्चों के सामने ही ज्वैलर अजय गुप्ता की पत्नी मधुबाला की हत्या कर दी थी।
आरोपियों की पहचान लोकल केबल ऑपरेटर महेश गुप्ता उर्फ सन्नी (24), नर्सिंग कुमार वर्मा (35) और अजय राय (35) के रूप में हुई।
सेवा कुटीर किंगस्वे कैंप से अक्तूबर में भागे पांच नाबालिगों ने महेश और नर्सिंग के साथ मिलकर वारदात की थी।
आरोपियों के पास से लूटी गई 50 किलो चांदी के अलावा वारदात में इस्तेमाल दो बाइक, दो रिवाल्वर और कुछ कारतूस बरामद मिले हैं। पुलिस को अभी तीन नाबालिगों की तलाश है।