फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने चुराईं अभिनेत्री की निजी तस्वीरें, वायरल करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक टेलीविजन अभिनेत्री को ब्लैकमेल कर उससे धन उगाही के प्रयास में मुंबई पुलिस ने 16 साल के एक लड़के को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


किशोर पर कथित रूप से टीवी अभिनेत्री के ई-मेल और सोशल नेटवर्किंग साइट पर मौजूद उसके अन्य निजी अकाउंट को हैक कर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

इस दौरान पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी किशोर इससे पहले कुछ अन्य टीवी अभिनेत्रियों को भी इसी तरह निशाना बना चुका है।

निजी अकाउंट किया हैक

पुलिस के मुताबिक आरोपी को मुंबई के उपनगरीय दहीसर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। कुछ समय टीवी अभिनेत्री के रूप में काम कर चुकी पीड़िता ने इस संबंध में 25 दिसंबर को धन उगाही की शिकायत दर्ज कराई थी।

अपनी शिकायत में उसने कहा था कि आरोपी किशोर ने उसके ई-मेल और सोशल नेटवर्किंग साइट पर मौजूद उसके अन्य निजी अकाउंट हैक कर लिए और उसके निजी फोटो पीड़िता को व्हाट्सएप पर भेज दिए।

इसके बाद आरोपी किशोर ने टीवी अभिनेत्री को फोन पर धमकी देते हुए कहा कि यदि वह पांच लाख रुपये नहीं देगी तो इन फोटो को सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड कर देगा।
विज्ञापन

मोबाइल और सिम बरामद

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस टीम ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक मोबाइल, एक सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किए हैं।

वहीं पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी इसी तरीके से तीन-चार अन्य स्माल टाइम टीवी अभिनेत्रियों को निशाना बना चुका है। हालांकि इनमें से वह किसी से भी धन उगाही करने में सफल नहीं हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें