पेरिस में शार्ली एब्दो मैगजीन के ऑफिस पर हुई खूनी वारदात के बाद अब आतंकियों ने टि्वटर के संस्थापक जैक दोर्से को निशाना बनाने का ऐलान किया है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने अपने समर्थकों को टि्वटर के खिलाफ मोर्चा खोलने को कहा है।
जानकारी के मुताबिक, आईएस ने टि्वटर पर अपने कई अकाउंट बैन होने से नाराज होकर ये ऐलान किया है। आतंकी संगठन ने सैकड़ों लोगों को अगवा करके उनकी दर्दनाक हत्या की और फिर उनके वीडियो और तस्वीरें टि्वटर पर शेयर कीं।
सरेआम कत्लेआम के वीडियो जारी करने वाले अकाउंट्स पर कार्रवाई करते हुए टि्वटर ने उन पर रोक लगा दी थी।