पेरिस हमले के लिए संदिग्ध माना जा रहा आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले के बाद एक धमकी भरा वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में आईएस ने धमकी दी है कि पेरिस जैसे हमले अभी और होंगे।
इस्लामिक स्टेट ने फ्रांस में हुए आत्मघाती हमले के कुछ घंटों बाद ही जारी किया। समाचार एजेंसी रायटर के हवाले से कहा गया है कि इस वीडियो में आईएस ने कहा है कि अगर फ्रांस आईएस के इलाकों में बमबारी जारी रखेगा तो अभी और ऐसे हमले किए जाएंगे।
एजेंसी के अनुसार, वीडियो में एक दाड़ी वाले आतंकी को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि जब फ्रांस के सहयोगी देश आईएस के ठिकानों पर हमले करेंगे तब तक वो कभी सुरक्षित नहीं रहेंगे। इस वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो आईएस के अल-हयात-मीडिया सेंटर से जारी किया गया है।