फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी जेब से और पैसा खींचने की तैयारी में है रेलवे

Sat, 14 Nov 2015 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब वह दिन दूर नहीं जब आप एयरलाइंस की ही तरह रेल टिकट भी डायनामिक फेयर सिस्टम की तर्ज पर बुक कराएं। अगर सूत्रों की माने तो भारतीय रेल जल्द ही डायनामिक फेयर सिस्टम को अमल में लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


रेलवे को यह ख्याल प्रीमियम और सुविधा ट्रेनों की सफलता के बाद आया। यह कभी-कभी तो हवाई किराए का 50 फीसद तक कम रह चुका है। हाल के कुछ सालों में रेलवे ही नहीं एयरलाइन में भी कमाई में गिरावट देखी जा रही है।

रेल विभाग घटती कमाई को बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहा है। रेलवे की कमेर्शियल विंग ने अलग-अगल जोन से कई सुझाव दिए हैं। लेकिन रेलवे की परेशानी यह है ही वह नेटवर्क का विस्तार नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


रेलवे की कमाई कम यात्री होने के बावजूद पिछले साल अप्रैल-सितंबर में 8.5 फीसद बढ़ गयी थी। इसका सारा श्रेय डायनामिक फेयर सिस्टम को जाता है।
विज्ञापन

दो तरह के फेयर सिस्टम

सूत्रों के अनुसार रेलवे दो तरह की फेयर सिस्टम पर विचार कर रहा है। एक तो डायनामिक फेयर, जिसमें किराया डिमांड के अनुसार बढ़ता रहेगा और दूसरा यात्रा की तारीख के करीब टिकट बुक कराए जाने पर स्पेशल फेयर को लागू करना है।

अभी एजेंट और यात्री मल्‍टीपल बुकिंग का सहारा लेते हैं ताकि कंफर्म टिकट बुक हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने डायनामिक फेयर और नई कैंसेलेशन पॉलिसी को लागू किया है।

इस पॉलिसी से यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी। दक्षिण रेलवे में सुविधा ट्रेन योजना काफी फायदेमंद साबित हो रही है क्योंकि वहां लोगों को ज्यादा कीमत चुकाकर सीट हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है।

रेलमंत्री सुरेश प्रभु भी काम करने की आजादी दे रहे हैं जिससे कर्मचारी नए-नए राय रेलवे विभाग को दें सकें। ‌
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें