फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्मच घिसकर चाकू बनाया और हवालात में भिड़ गए कैदी

Thu, 25 Feb 2016 03:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मुरादाबाद में कचहरी स्थित सेशन हवालात में मर्डर के दो मुल्जिम आपस में भिड़ गए। हवालात में बंदियों ने चम्मच को तराशकर बनाए गए चाकू से एक दूसरे पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


दोनों बंदी लहूलुहान हो गए। जिससे हवालात में बंद बाकी बंदियों में खलबली मच गई। पुलिस ने तुरंत दोनों को हवालात से निकालकर अस्पताल भिजवाया।

दोनों बंदी दिल्ली के रहने वाले हैं और डेढ़ साल पहले पाकबड़ा में एक पुजारी की हत्या के मामले में पकड़े गए थे। पुलिस को शक है कि आपस में ही लड़ने के पीछे बंदियों की मंशा मौका पाकर फरार होने की भी हो सकती है।
विज्ञापन

पुजारी की हत्या का है आरोप

दिल्ली में जहांगीरपुरी निवासी रंजीत पुत्र सियाराम और असलम पुत्र अनवर और इनके एक अन्य साथी को पाकबड़ा पुलिस ने करीब डेढ़ साल पहले गिरफ्तार किया था। तीनों पर रतनपुर कला में एक पुजारी की हत्या करने का आरोप है। रंजीत और असलम अभी भी जेल में हैं जबकि इनका तीसरा साथी जमानत पर छूट चुका है।

बुधवार को पुलिस रंजीत और असलम को कोर्ट में पेशी के लिए जेल से कचहरी लाई थी। दोनों को सेशन हवालात में बंद किया गया था। दोपहर में दोनों बंदी आपस में भिड़ गए और चाकू से एक दूसरे पर हमला बोल दिया।

पुलिस ने रंजीत और असलम के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। मेडिकल कराने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें