इंदौर के एक अस्पताल के एक वार्डबॉय ने नौंवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा को अगवा कर उसे 14 दिनों तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसने कई बार उसकी अस्मत लूटी।
यह घटना सितंबर की है। लेकिन लड़की के परिजनों ने सोमवार को इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद आजाद नगर थाने की पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी योगेश कोरी को गिरफ्तार कर लिया।
टीओआई के अनुसार, परजिनों ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर को रात लगभग 10.30 बजे योगेश ने पीड़िता को उसके स्कूल के बाहर से अगवा कर लिया था।
आरोपी ने पीड़िता को नंदा नगर के एक कमरे में लगभग दो सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा। उससे कई बार रेप किया। इस मामले को सार्वजनिक करने पर उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी।
दो सप्ताह की दरिंदगी के बाद आरोपी ने लड़की को छोड़ दिया। पीड़िता जैसे-तैसे घर पहुंची। सोमवार को उसने घरवालों को सारी घटना बताई।
पुलिस ने मामले को देर से बताने के बारे में पूछा तो लड़की ने बताया कि वह योगेश की धमकी से डर गई थी।